विदाई भाषण – Farewell Speech In Hindi

विदाई भाषण – Farewell Speech in Hindi के इस आर्टिकल में विदाई भाषण की टिप्स है। साथ में उदहारण के तोर पे मेने एक स्पीच लिखी है। यदि आपकी की परिस्थितिओ के अनुरुप स्पीच चाहिए तो आप कमेन्ट बॉक्स में लिख सकते हो। स्पीच कैसे दे-भाषण कैसे लिखे ये जानने के लिए आप यहाँ क्लीक करे। 

Goodbye Speech in Hindi

विदाई भाषण – Farewell Speech In Hindi  

 

लगभग हरेक के जीवन में ये प्रसंग आता है। में प्रसंग इसीलिए कहता हु,क्युकी ये ख़ुशी का दिन है। निश्चिन्त दर्द भी होता है। क्युकी, कोई अपना हमसे दूर जाता है,बिछड़ता है। कोई हमारा करीबी हमसे दूर होता है तो दुःख जरूर होता है। और ये होना भी चाहिए, यही तो मानव का नेचर है।

 

पर यहाँ पे बिछड़ ने की,अलग होने की बजह को प्राधान्य दिया जाता है। कोई अपने कारकिर्दी कर्रिएर को आगे बढ़ाने के हेतु से अलग होता है। तो कोई अपने जीवन का सबसे बड़ा हिस्सा दान करके रिटायरमेन्ट की बजह से दूर हो रहा है। स्कूलों में विधार्थी एक लेवल की पढाई ख़त्म करके आगे की पढाई के लिए अलग होते है।

 

यहाँ में ये फेयरवेल स्पीच कैसे तैयार केरे उसके कुछ पॉइंट बताऊंगा। और साथ में एक स्पीच उदहारण के तोर पे भी लिखूंगा।

 

याद रखे – आप जिस जगह पे जिसको विदाय कर रहे हो या विदाय हो रहे हो,वहा की परिस्थिति वहा का माहौल आपको ही मालूम है। इसीलिए आपको अपने अनुभव शेयर करने होंगे।

 

Best Farewell Speech  points

 

– मुझे लगता है की शरुआत में कोई कविता और स्लोगन की जरुरत नहीं है। यहाँ हमें अपना टेलेंट नहीं दिखाना है। शब्दों से किसी के प्रति अपनी भावना प्रगट करनी है। अपने इमोशन को कंट्रोल में रखना है। हम फेयरवेल स्पीच में जाने वाले को आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाये देने एकत्र होते है।

– जिसे विदाय करना है उस व्यक्ति के साथ जब से आपकी सफर शरुआत हुई हो उस दिन को याद कीजिये।

– साथ गुजारे समय में जिस क्षेत्र में वो अच्छा हो वो जरुर बताईये।

– साथ गुजारे सफर में कोई ऐसा प्रसंग जो आपके हदय को स्पर्श हुआ हो वो जरुर बताईये।

– काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता,और आगे बढ़ने की तमन्ना का जिक्र जरुर करे।

– आपका सहकर्मचारी जा रहा है उसका दुःख है। पर आगे बढ़ रहा है उसकी ख़ुशी है ये जरूर बताईये।

– उनकी आने वाली जिंदगी और नयी जॉब के लिए शुभकामनाये दे।

– साथ में बिताये सफर में यदि कुछ गलती हुई हो तो क्षमा के लिए बहुत सही जगह।

– अंत में कोई विदाय समारंभ से संबधित काव्य या स्लोगन का इस्तेमाल कर सकते है।

 

याद रखे – कोशिश करे पूरी स्पीच में अतिश्योक्ति न हो। सत्य से दूर जाके सिर्फ किसी को अच्छा लगे ऐसे शब्दों से परहेज करे।

 

Farewell Party Speech for Colleagues –  जिसको आप विदाय करने जा रहे हो…

 

यहाँ उपस्थित डिपार्टमेंट हेड एवं मेरे प्यारे सभी कर्मचारी। आज हम यहाँ से किसी को विदाय करने एकत्र हुए है। हम सब के बिचमे से एक ऐसा चेहरा जा रहा है जो हमारे हदय के बहुत करीब है। करीब दस साल पहले हमारी सफर की शरुआत हुई।

शरुआत इतनी ठीक नहीं थी। पर जैसे जैस समय गया हम एक दूसरे और एक दूसरे के काम को अच्छी तरह समजने लगे। हर रोज आठ घंटा साथ में बिताने के बाद आज हमारे परिवार का एक सदस्य हमसे दूर हो रहा है, ऐसी अनुभूति हो रही है। और शायद सबसे ज्यादा दर्द भी मुझे हो रहा है।

पर ठीक है, ये संसार का नियम है। जो आया है उसे जाना है। जो मिलता है उसे बिछड़ना है। हमारा मित्र अब हमसे दूर जा रहा है इसका गम जरुर है। पर आज हम खुश भी किसी से कम नहीं है। क्युकी,वो अपने जीवन में प्रगति कर रहा है। जहा था उससे आगे बढ़ रहा है।

 

इस दस साल के सफर के दौरान हम ने काफी नजदीक से एक दूसरे को जाना है।

काम के प्रति लगाव और प्रमाणिकता लगभग सभी में होती है। पर मेने एक और चीज उनमे महसूस की है वो है मदद करने का उत्साह। मेने अक्षर देखा है वो किसी को मदद करने का मौका नहीं गवाता।

काम में फसा हुआ कोई कर्मचारी की मदद करनी हो,या कटोरा लेके भीख मांगने भिखारी की मदद करनी हो। अचानक मुसीबत में फसा कोई इन्सान को मदद करनी हो, या धर्म के नाम पे कोई दान करना हो। मुझे गर्व है की मेरा दोस्त ऐसे काममे हमेशा आगे रहता है।

निश्चिन्त आपके असाधारण गुणों ने हमें प्रेरित किया है। आपसे जुडी हरेक याद हमारे दिल में ताजा रहेगी।

नोध – ये स्पीच मेने एक उदहारण के तोर पे रजु की है। आपके फेयरवेल से यदि मैच नहीं होती तो आप इसे एडिट करके चेंज कर सकते हो। यदि इसमें आपको मेरी कोई मदद चाहिए तो कमेन्ट बॉक्स में लिखिए। में जरुर मदद करूँगा।

 

सह कर्मचारी होने के नाते हम दोनों ने अपना knowledge एक दूसरे के साथ शेयर किया है। कही सारी ऐसी जानकारी है जो मेने उनसे शिखी है,और उसने मेरे से।

मेने यहाँ पे भी एक चीज देखी है की उसकी तमन्ना हमेशा कुछ नया सीखने की रहती है। आगे बढ़ने की रहती है। शायद उसीका नतीजा है की आज वो अपनी जगह से काफी ऊपर जा रहा है।

में अपने हदय से बहुत बहुत शुभकामनाये देता हु। में प्राथना करता हु की उसे सब कुछ मिले जो वो चाहता है। उसे हर एक मंजिल मिले जहा वो जाना चाहता है। भगवान उसको और उसकी फॅमिली को सलामत रखे।

अंत में में यही कहना चाहूंगा, यहाँ नहीं तो बहार हम जरुर मिलते रहेंगे। हमारे व्यावहारिक सम्बन्ध जरुर बनाये रखेंगे। हम आपको विदाय जरुर करेंगे पर अलविदा नहीं कहेंगे।

 
नया सवेरा एक नयी किरण के साथ।
नया दिन एक प्यारी मुस्कान के साथ। 
आपको ये नया मुकाम मुबारक हो।
मेरी ढेर सारी दुवाओ के साथ।

 


 

Farewell Party Speech In Hindi  – जो विदाय हो रहे हो उसके लिए 

 

यहाँ उपस्थित मेरे सीनियर,मेरे कलीग,एवं मेरे प्यारे दोस्तों।

आज का दिन मेरे लिए ज्यादा कठिन है। इस प्रसंग पे मेरे मुँह से शब्द निकाल ना मुझे आसान नहीं लग रहा है। मेरे जीवन के बहुमूल्य दस साल मेने आप लोगो से साथ बिताये है।

बहुमूल्य इसीलिए है क्युकी, मेरे साथ आप लोगो जैसी टीम थी। में इसे मेरे जीवन का सबसे अच्छा समय कहूंगा।

मेने आप लोगो के साथ बिताये हुए हरएक क्षण, हरएक पल को याद करता हु। जब में यहाँ ज्वाइन करने वाला था तब मेरे मनमे संकोच था। मेरे पिछले अनुभव और पूर्वग्रह मुझे सोचने के लिए मजबूर करते थे।

नयी जगह कैसी होगी ? वहा का स्टाफ कैसा होगा ? वर्किंग कल्चर कैसा होगा ? क्या में वहा सेट हो पाउँगा ? मेरी सारी अवधारणा का उत्तर मुझे पहले हप्ते में ही मिल गए थे।

मुझे आप लोगो से मिला हुआ सहकार,आप लोगो से मिला हुआ प्यार,आप लोगो से मिली हुई मदद हमेशा याद रहेगी। जब-जब भी मुझे जरुरत पड़ी मेरी टीम मेरे साथ ढाल बनके खड़ी रही।

मित्रो जब मेने ज्वाइन किया तब मेरे लिए ये ऑफिस, ये सिस्टम, यहाँ के लोग सब नया था। पर कब आप लोगो ने मुझे अपने परिवार का हिस्सा बना लिया ये पता ही नहीं चला।

 

में आज यहाँ से जा रहा हु। दुनियामे हरेक व्यक्ति को अपने में जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। ये मेने आप लोगो से ही सीखा है। आप सबको को छोड़के जाना बस उसीका एक हिस्सा है।

 

आप सब के साथ बिताये हुए समय में मेने बहुत कुछ पाया है। मेने बहुत कुछ सीखा है। इसीलिए, में आप सबका धन्यवाद करता हु। बहुत बहुत शुक्रिया अदा करता हु।

 

दोस्तों जिंदगी जीना एक बात है पर आप लोगो के साथ जीना ये बहुत अलग बात है। एक टीम की तरह काम करना। हमेंशा आर्गेनाइजेशन को आगे बढ़ाने के बारेमे सोचना।

सहकर्मचारी की मुसीबत में दौड़ के उसके साथ खड़े हो जाना। आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना। ये शायद सब संस्था में मुमकिन नहीं होता।

पर आपसे सीखी हुई हरेक चीज को में व्यर्थ नहीं जाने दूंगा। इन में से जो भी बेहतर है उसे में इम्प्लीमेंट करुंगा। मेरे आगे का कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए इसका अमल करुंगा। और वहां पे भी जो अच्छा होगा उसे यहाँ अमल करने की विनंती करुंगा।

अंत में ये Farewell Party के आयोजकों और इसमें शामिल सभी को में धन्यवाद करता हु। और आप सबके भविष्य के लिए कंपनी के भविष्य के लिए मंगलकामना करता हु। सबको बहुत बहुत शुभकामनाये देता हु।

दोस्तों Farewell Speech तैयार करने के लिए, आपकी वहां परिस्थिति के हिसाब से स्पीच तैयार की जाती है। वैसे मेने यहाँ Farewell Speech In Hindi उदहारण के तोर पे रखी स्पीच भी आपको काम आ सकती है। यदि आप इसमें कोई मदद चाहते हो मो मुझे कमेंट करें।

Spread the love

Leave a Comment