Republic Day Speech In Hindi – 26 जनवरी स्पीच

26 जनवरी गणतंत्र दिवस को सरकारी कचेरी,गैर सरकारी संस्था अवं विद्यालयों में धूमधाम से मनाया जाता है। विद्यालयों में वकृत्व स्पर्धा का आयोजन होता है। और कही बार शिक्षक अवं अथिति को भी स्पीच देने का मौका मिलता है। Republic Day Speech In Hindi के इस आर्टिकल से आप गणतंत्र दिवस के लिए भाषण तैयार कर सकते है। यदि कोई दुविधा हो तो आप मुझे कमेंट कर सकते है। 

गणतंत्र दिवस पर भाषण

Republic Day Hindi Speech 2020 | EnterHindi.com

 


Republic Day Speech In Hindi


 

 आज हवाएं सुना रही है बात हिंदुस्तान की,

लहराता आज़ाद तिरंगा  शान है गणतंत्र की।

क़ुरबानी और बलिदानो की गाथा है ये विरो की,

नहीं झुकने देंगे तुजे ये कसम है हिन्दुस्तानियो की। 

 

यहाँ उपस्थित अतिथि मेहमान, प्रधानाचार्य, शिक्षक गण अवं विद्यार्थी मित्रो सबसे पहले में आप सभी को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाये देता हु।

15 अगस्त 1974 को देश ब्रिटिश शासन की गुलामी से आज़ाद हुआ। इससे पहले देश अंग्रेज शासक के बनाये हुए कानून एवम नीती नियमो पे चलता था। जब देश आज़ाद हुआ तब पर पुरे देश में लगभग 562 रियासते थी। एक भारत बनाने के लिए सभी रियासतों को भारत में जोड़ना था। और पूरा भारत लिए कायदा और कानून से चलाने के लिए एक सविधान बनाना था।

रियासतों को एक करने का काम सरदार पटेल ने बखूबी निभाया। और आज़ाद भारत का सविधान बनाने का काम डॉ भीमराव आम्बेकर और उसके साथ जुडी कमिटी ने पूरा किया।

 

देश के सभी वर्ग के लोगो का जीवन बेहतर हो इसीलिए, कानून व्यवस्था, न्याय व्यवस्था, शिक्षण व्यवस्था, धार्मिक मापदंड, सामाजिक और आर्थिक मापदंड, सुरक्षा व्यवस्था और कर व्यवस्था जैसे सभी संस्थानों को नियम अनुशार चला ने के लिए एक सविधान बनाया गया। उस सविधान को 26 जनवरी सन 1950 में लागु किया गया। इसीलिए 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस (Republic day) के नाम से जानते है।

 

26 January speech in Hindi – गणतंत्र दिवस भाषण यहां से तैयार करें 

 

1950 से लेके आज तक, हर साल 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस (Republic Day) के तोर पे मनाते है। ये एक राष्ट्रीय पर्व है, गणतंत्र का उत्सव है, देश के लोगो का उत्सव है। जिसे देश के सभी लोग मनाते है। इस दिन धर्म और जाती से ऊपर उठकर देश भक्ति की लहर दिखाई देती है। हरएक नागरिक में मातृभूमि के प्रति स्नेह सन्मान और आदर दिखाई देता है।

 

गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर देश के लिए अपनी जान देने वाले शहीदों को नमन किया जाता है। भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पण की जाती है।

जहा गणतंत्र नहीं है, लोकशाही नहीं है, वहा राजाशाही या सरमुख्यार शाही होती है। आज भी दुनिया में कही देश ऐसे है जहा राजाशाही चलती है। इसमें प्रजा के पास कोई अधिकार नहीं होते। वंश परम्परागत के तोर पे राजा का बेटा ही राजा बनता है। उसमे काबिलियत है या नहीं, जनता को स्वीकार्य है या नहीं ये कुछ मान्य नहीं रखा जाता।

गणतंत्र का मतलब, गण याने समूह, जनता समूह, लोगो का समूह ओर तंत्र याने एक व्यवस्था चलना। लोगो के द्रारा नेतृत्व का चुनाव करना, देश की व्यवस्था चलाने के लिए प्रतिनिधि का चुनाव करना। देश का तंत्र चलाने के लिये सिर्फ लोगो के पास अधिकार है इसे गणतंत्र कहते है।

 

 26 Janvari Speech

 

 

गणतंत्र में लोगो में से ही कोई काबिल व्यक्ति को चुना जाता है। जो लोगो का नेतृत्व करता है और लोगो की समस्या का निवारण भी करता है।

आज़ादी जब नजदीक थी तभी हमारे स्वतंत्र सेनानियों ने दूरंदेशी दिखाई। सविधान की रचना के लिए पहली मीटिंग 9 दिसंबर 1946 में डो राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में हुई। इसके दो वर्ष 11 महीने और 18 दिनों के बाद कंस्टीटूशन सविधान सभा द्वारा पारित किया गया। और इस सविधान को 26 जनवरी 1950 के दिन लागु किया।

26 जनवरी 1950 में सविधान लागु होते ही भारत लोकशाही देश बना। आज भी इस दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत है। हमारे देश में कोई राजशाही और सरमुखत्यार शाही नहीं है। यहाँ प्रजा तंत्र है, यहाँ लोकतंत्र है। जनता के द्रारा चुनी गयी सरकार देश चलाती है।

भारत का सविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित सविधान है। सविधान ही है जो हमें आज़ादी की अभिव्यक्ति प्रदान करता है। और हमारे लिए गर्व की बात है की हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है।

 

हम आज़ाद हुए, हमें स्वतंत्रता मिली, हमारा देश गणतंत्र देश बना इसमें बहुत सारे लोगोने अपना जीवन कुर्बान किया है। लाखो क्रांतिकरि योने स्वतंत्र सेनानी योने बलिदान दिया। ना धर्म देखा ना जात देखि, ना परिवार देखा ना कोई प्यारा देखा, ना यौवन देखा ना बुढ़ापा देखा। बस सब एक ही मकसद से आगे बढ़ते रहे वो था आज़ादी। ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता।

अंग्रेज सरकार का अत्याचार कितना था, गुलामी की जंजीरे कितनी मजबूत थी, कितनी पीड़ा दायक थी, ब्रिटिश शासन का कितना जुल्म था। वो उन लड़ने वालो से बेहतर कोई नहीं समज सकता। कही सालो तक की कोशिश,लम्बे संघर्ष, और बलिदानो के बाद हमें आज़ादी मिली।

 

आप यहाँ से तैयार कर सकते हो -26 January speech in Hindi

 

Republic Day के इस राष्ट्रीय पर्व के दिन उस शहीदों को स्वतंत्र सेनानियों को याद करने का दिन है। जिन्होंने हमारे लिये, इस देश के भविष्य के लिए अपने जीवन की क़ुरबानी दी। शहीद भगत सिंह, राजगुरु,और सुखदेव को याद करने का दिन जिसने हसते-हसते जान न्योछावर कर दी।

महात्मा गाँधी, सरदार पटेल, लाला लाजपतराय, गोपाल कृष्ण गोखले जैसे हज़ारो स्वतंत्र सेनानियों को वंदन करने का दिन है। जिन्होंने आज़ादी के यज्ञ में अपने प्राणो की आहुति दी।

 

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मोके पर पुरे देश में देश भक्ति का माहौल बन जाता है। इस राष्ट्रीय उत्सव को मनाने की तैयारी अगले दिन से ही शुरु हो जाती है। 26 जनवरी के दिन हरएक शैक्षणिक संस्था, विद्यालय, सरकारी दफ्तर एवम गैर सरकारी दफ्तर में तिरंगा फहराया जाता है। जन गण मन राष्ट्रगान गाया जाता है और मिठाईया बाटी जाती है।

Republic Day के दिन लोग अपनी गाड़ियों पे तिरंगा लगाते है। स्कूलों में देश भक्ति से जुड़ा रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। खेलकूद और पढ़ाई में अव्वल आने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए मैडल या सर्टीफिकेट दिया जाता है। 

 

गणतंत्र दिवस भाषण – Republic Day Speech

 

 

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मोके पर देश की राजधानी दिल्ही का मिज़ाज़ कुछ अलग ही दीखता है। हमारे प्रधानमंत्री सबसे पहले शहीदों के लिए बना स्मारक-अमर जवान ज्योति पे पुष्प अर्पण करके शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

राजपथ का नज़ारा अलग ही दीखता है। हरसाल गणतंत्र दिवस के मोके पर किसी दूसरे देश के राष्ट्र अध्यक्ष को विशेष अतिथि के तोर पे आमंत्रित किया जाता है। हमारे राष्ट्रपति के द्वारा राष्ट्र ध्वज फेहराया जाता है। राष्ट्रगान की गूंज टेलीविज़न के द्वारा घर घर पे गूंजती है। सेना द्वारा उनको 21 तोपों की सलामी दी जाती है।

राजपथ पर भारतीय सेना के करतब और परेड मनमोहक होते है। भारतीय सेना में शामिल अत्याधुनिक मिसाइल, हथियार और टॉप का प्रदर्शन किया जाता है। एक तरह से ये भारत का शक्ति प्रदर्शन है। परेड के बाद शहीदों और साहसिक जवानो को मैडल से सम्मानित किया जाता है।

अपनी संस्कृरि और विरासत का प्रदर्शन करती अलग-अलग राज्य से आयी जाखी ओं का नजारा मंत्र मुग्ध कर देता है। भारत की विविधता में एकता का दर्शन होता है।

हेलीकाप्टर से उड़ाए जाने वाली गुलाब की पंखडिया हरेक दर्शक का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है।

स्कूली बच्चो के द्वारा नृत्य और कला का प्रदर्शन से माहौल अद्भुत नज़र आता है।

पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा होता है और गणतंत्र देने वाले वीर सपूतो को श्रद्धांजलि समर्पित करते है।

 

 

यहा से तैयार करे 26 जनवरी के लिये स्पीच – Republic Day Speech In Hindi

 

 

गणतंत्र दिवस (Republic Day) का उत्सव २६ जनवरी से शुरु होता है और २९ जनवरी को बीटिंग स्ट्रीट सेरेमनी के साथ अंत होता है।

स्वतंत्र सेनानी ओ ने अपना काम कर दिया। अत्याचारी विदेशी ताकतों से छीन के एक आज़ाद भारत एक गणतंत्र देश हमें सोप के चले गए। उसको मजबूत बनाने की जिम्मेदारी, ताकवर बनाने की जिम्मेदारी, गरीबी दूर करने की जिम्मेदारी, भ्रस्टाचार हटाने की जिम्मेदारी हमारे कंधो पे है। पर क्या हम अपने कर्तव्य का पालन कर रहे है।

भारत एक सोने की चिड़िया का सपना देखने वालो को मालूम है, की आज भी देश को तोड़ने वाली सक्रीय ताकते इस देश में मौजूद है। आतंकवाद और नक्षलवाद देश की जड़ो को हिलाने की कोशिश कर रहे है। भ्रस्टाचार ऐसे गुसा है जैसे लकड़ी में उढ़ाई गुस्ती है। अशिक्षा और बेरोजगारी मानवीय जीवन को विकसित नहीं होने देता।

 

Republic Day Speech यहां से तैयार करे

 

130 करोड़ लोगो का प्रधानमंत्री लाल किले से कहता है। कचरा कचरा पति में डालो, सौच के लिए शौचालय का इस्तेमाल करो, प्लास्टिक प्रदुषण फैलाता है इसका उपयोग बंध करो। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओ का इस्तेमाल करो। क्या ये सामान्य ज्ञान ये देश के लोगो के पास नहीं है ?

ये शर्म से मस्तक झुकाने वाली बात है। सबको मालूम जरूर है पर कोई करना नहीं चाहता। देश को आगे बढ़ता देखना नहीं चाहता, समृद्ध और सशक्त भारत नहीं चाहता। और यदि कोई चाहता भी है तो उसमे अपना योगदान देना नहीं चाहता।

हम अपना योगदान दे या ना दे स्वतंत्र भारत विकास की राह पे आगे बढ़ता रहेगा। आज़ादी के ७० सालो के दौरान अनेक कठिनाईयों का सामना करने बाद भी ये देश अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। विकास के नए नए शिखर को लांब रहा है।

विश्व अपने गुरु की प्रतिमा इस देश में देखता है। मुझे विश्वास हे १३० करोड़ लोग इस देश के प्रति,अपनी मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करेगा तो वो दिन दूर नहीं जिस दिन भारत विश्व का गुरु बन के दुनिया का मार्गदर्शक बनेगा।

विश्व को एक कुटुंब समझने वाली भारतीय संस्कृति की विचार धारा रही है। “वसुधेव कुटुंब कम” की हमारा भावना दुनिया के किसी भी मानव को हमारा अपना बनाती है। इसीलिए, विश्व में आयी आपदाओं के समय भी हर हमेश मदद के लिए भारत तैयार रहता है। मानवता और भाईचारा हमारी विरासत है। हम इसे हमेशा बनाये रखे और इस देश को आगे ले जाने में अपना योगदान दे।

में फिर एक बार सबको गणतंत्र दिवस(Republic Day) की शुभकामनाये देता हु।

और अंत में कहना चाहूंगा,

 

                 गणतंत्र दिवस एक पर्व है,जिसपर हरेक भारत वासी को गर्वे है।
                                    देशभक्ति की अलख जगाये, चलो गणतंत्र दिवस मनाये।

 

 

जय हिंदी जय भारत

Republic Day Speech in Hindi के इस आर्टिकल में आप यहां से गणतंत्र दिवस के लिए स्पीच तैयार कर सकते है। या निबंध भी तैयार कर सकते है। Republic Day के लिए स्पीच तैयार करने में यदि आपको कोई मदद की जरुरत है तो आप कमेंट बॉक्स में लिख सकते है। में जरूर मदद करूँगा।

Spread the love

Leave a Comment