यहाँ हम 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर निबंध (Swatantrata Diwas par Nibadh) को समझेंगे। यहाँ हम ने 300 , 250, 100 शब्दों के निबंध दिया है। जो अलग – अलग क्लास के विधार्थी के लिए मददगार होगा।
Swatantrata Diwas par Nibandh – 15 अगस्त निबंध
1947 पंद्रह मि अगस्त की सुबह हर भारतवासी के लिए सुनहरी थी। उगता हुआ सूरज हररोज की तुलना में ज्यादा सुन्दर लगता था। सुबह में किलकिलात करते पक्षी की आवाज भी हररोज की मुकाबले ज्यादा मधुर लगती थी। करीब 200 साल से गुलामी की जंजीर में बंधे भारत देश आज़ादी की साँस ले रहा था।
देश के हर व्यक्ति के मुख पे ख़ुशी की लहर दिखती थी। बच्चे, बूढ़े, जवान एक नयी सुबह को एक नयी जिंदगी समझते थे। कही सालो की लड़ाई को फ़तेह करने का आनंद था। देश के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारिओं को याद कर आंखे नम्र हो जाती थी।
१५ अगस्त १९४७ को हम आज़ाद हुए, स्वतंत्र हुए इसीलिए इसे Swatantrata Diwas कहा जाता है। हजारो स्वतंत्रता सेनानियों के कठिन संघर्ष और बलिदान के बाद देश को आज़ादी मिली है। महात्मा गांधी, लाला लाजपत राइ, चंद्रशेखर आज़ाद, भगतसिंग जैसे हज़ारो सपूतो ने अपना जीवन देश के लिए न्योछावर कर दिया। और इस देश को गुलामी की ज़ंजीरो से मुक्त कराया।
१५ अगस्त ये हमारे देश का राष्ट्रीय त्यौहार है। अलग – अलग धर्म और जाती से बना भारत देश का सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इसको मनाने की तयारी कही दिन पहले शरु जाती है। खास कर स्कूल के बच्चो में अनेरा आनंद देखा जाता है। राष्ट्रगान और झंडा गीत की तैयारी की जाती है। शिक्षक अपने वर्ग के विधार्थी को इसके लिए तैयार करते है।
१५ अगस्त के दिन हरएक सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान में तिरंगा फहराया जाता है। हर एक गांव में पंचायत ऑफिस एवं स्कूल में तिरंगा फेहराया जाता है। मुख्य अतिथि के तोर पे गांव के सरपंच और पंचायत के सदस्य होते है। स्कूलों में रंगा रंग कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है। प्रसंग के अनुसार मुख्य मेहमान स्पीच भी देते है। कही स्कूलों में देश भक्ति से जुड़ा रंगा रंग का कार्यक्रम होता है। बालको को प्रत्साहित करने के लिए प्रोत्साहित इनाम भी दिया जाता है।
independence Day Essay Hindi
14 अगस्त साम को हमारे देश के राष्ट्रपति देश के नाम संदेश देते है। जिसमे सरकार के किये गए काम, आगे की तैयारियां और हमें किस तरह आगे बढ़ना चाहिए इसकी रूप रेखा दिखाई जाती है।
15 अगस्त की सुबह को दिल्ही के लाल किले से हमारे प्रधान मंत्री तिरंगा फहराते है। 21 तोपों की सलामी दी जाती है। राष्ट्रगीत गीत गाया जाता है। देश वासियो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी जाती है। और देश के लिए शहीद हुए वीर जवानो को श्रद्धांजलि अर्पण की जाती है।
देश को आज़ादी दिलाने में जिसने योगदान दिया है उन सबको याद किया जाता है। महात्मा गाँधी, चंद्रशेखर आज़ाद, सुभासचन्द्र बोस, सरदार पटेल, भगतसिंग ,सुखदेव, राजगुरु जैसे क्रांतिकारिओं को याद किया जाता है। देश के लिए अपने जीवन का त्याग करने वाले विरो को याद किया जाता है।
Swatantrata Diwas को देश में हर्षोल्लास का माहौल बना रहता है। बाइक चलाने वाले, गाड़ी चलाने वाले अपनी गाड़ी के आगे तिरंगा लगाते है। दुकानदार अपनी दुकान के बहार तिरंगा लगाके अपने देश प्रेम को प्रगट करता है। तो कुछ लोग देशभक्ति के गाने सुनकर देश के प्रति अपनी भावना प्रगट करते है।
अनेक विविधता से भरा भारत हमारा एक हो जाता है। अनेक जाती और धर्म के लोग उस दिन भारतीय होके ये उत्सव मनाते है। और भारत देश हमेशा नयी उंचाईओ को छुए ये कामना करते है ।
स्वतंत्रता दिवस पर निबंध – Hindi Essay on 15 August
पराधीनता सपने में भी अच्छी नहीं लगती। स्वतंत्रता व्यक्ति का अधिकार है। मनुष्यको जन्म से ही स्वतंत्र होता है। वह अपने ही बनाये बंधन में बंधता जाता है।
यह भी कहा गया है की स्वतंत्रता की सुकि रोटी घी लगायी रोटी से कही अच्छी है।
स्वतंत्रता का अर्थ एवं महत्व सोने के पिंजरे में बंध पंछी से अधिक बहेतर कौन जान सकता है। खुले आसमान में भी स्वच्छ उड़ान भरने वाले पंछी और पिंजरे बंध पक्षी का अंतर एक स्वतंत्र एवं गुलाम देश के लोगो की जीवन शैली से किया जा सकता है।
गुलाम देश के लोग जहा तक पराधीनता की बेड़ियों से जकड़ा नहीं रह सकता। इसी तरह हमारे देश भारत को ब्रिटिश शक्ति ओ से 200 वर्ष लम्बी गुलामी से आज़ादी मिली थी। 15 अगस्त 1947 को इसी गौरव शाली पावन दिवस को हम राष्ट्रीय तहेवार के रूप में मनाते है।
हमारे राष्ट्रीय तहवरो में 15 अगस्त का विशेष महत्व है। इसका महत्व सभी त्योहारों से सर्वाधिक है। इसी दिन हमने बरसो की गुलामी से मुक्ति पायी थी। हम आज़ाद हुए थे, हम स्वतंत्र हुए थे। इसीलिए इसे Swatantrata Diwas कहते है।
अंग्रेज सरकार की गुलामी एवं अत्याचार से सारी जनता ने 15 अगस्त को सफलता की खुली हवा में साँस ली थी। हमें मिली थी उनके अमर शहीदों क्रांतिकारियो नेताओ तथा कुछ अनाम शहीदों के त्याग एवं समर्पण से देश को आज़ादी मिली थी।
बाल बच्चे और बूढ़े प्रत्येक स्त्री पुरुष का भी योगदान था। यह आज़ादी हमें समस्त भारत वासीओ के प्रयत्नों से मिली थी। यह हमारी एकता का ही प्रतिफल है की हमने अंग्रेजो की बेड़िया काट दी। इस आज़ादी की लड़ाई में नरम दल की देश भक्त क्रांतिकारियों में सक्रीय रूप से अपना योगदान दिया।
भगतसिंग ने इंकलाब जिंदाबाद का नारा दिया।
१५ अगस्त १९४७ का गौरव शाली दिवस प्रतिवर्ष सम्पूर्ण देश में अत्यंत धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। प्रातःकाल सूर्योदय के साथ ही घरमे सरकारी कार्यालयों में स्कूलों में कॉलेजों में और अन्य विभागों में देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराने लगता है।
स्कूल तथा कॉलेजों में स्वतंत्रता दिवस पर अनेक राष्ट्रीय भाव से युक्त कार्यक्रम होते है। और प्रभात फेरिया निकाली जाती है। शहीदों की जय जय कार करते हुए गांव गांव तथा शहरो की गलियों में निकल पड़ते है। शहीदों को पुण्य स्मरण किया जाता है। भारत की राजधानी दिल्ही में १५ अगस्त को ऐतिहासिक स्थल लाल किले पर तिरंगा लहराया जाता है।
देश के प्रधानमंत्री भाषण देते है। भारत की राजधानी दिल्ही में राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की सलामी दी जाती है। प्रधान मंत्री राष्ट्र की सलामती प्रगति की योजनाओ की घोषणा करते है। रात्रि के समय संसद भवन राष्ट्रपति भवन को रौशनी से सजाया जाता है। पूरा देश राष्ट्रगान के स्वर से गूंज जाता है। पुरे राष्ट्र में मिस्ठान वितरण होता है।
इस प्रकार स्पस्ट है की भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में देश के समस्त वर्गों जातिया धर्मो के लोगो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था। वही कही क्रांति करियो एवं नेताओ ने भी अपना योगदान दिया था। इन सभी के प्रयत्नों से हमें आज़ादी मिली है।
10 लाइन स्वतंत्र दिवस पर निबंध
1 – स्वतंत्रता दिवस हमारे राष्ट्रीय त्योहारों में से एक बड़ा त्यौहार है।
2 – स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है।
3 – 15 अगस्त 1947 के दिन हमारा देश आज़ाद हुआ था । इसीलिए इसे स्वतंत्रता दिवस कहते है।
4 – 15 अगस्त के दिन हमारे देश में अवकाश रहता है ।
5 – सरकारी अवं गैर सरकारी सभी संस्थानों में तिरंगे फहराए जाते है।
6 – दिल्ली के लाल किले से हमारे प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते है।
7 – बच्चे स्कूल में इसकी तैयारी पहले से करने लगते है।
8 – पूरा देश एक दूसरे को Swatantrata diwas की सुभकामनाये देता है।
9 – Swatantra Diwas के दिन हम देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को याद करते है।
10 – कही स्कूलों में रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन होता है।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस स्पीच के लिए यहाँ क्लीक करे